पीडीए साइकिल यात्रा को झंडी दिखाकर किया रवाना
हरदोई, अक्टूबर 6 -- मल्लावां। समाजवादी विचारधारा, सामाजिक न्याय और पीडीए की एकजुटता का संदेश लेकर हिम्मतपुरवा, सेवता एवं लहरपुर से सैफई तक जाने वाली मुलायम सिंह यादव पीडीए साइकिल यात्रा को पार्टी कार्यालय से झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान सपा के पूर्व प्रत्याशी बृजेश कुमार वर्मा 'टिल्लू भैया' ने साइकिल यात्रियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा समाजवादी विचारधारा, सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों और पीडीए की एकजुटता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प है। हिम्मतपुरवा, सेवता एवं लहरपुर से शुरू होकर सैफई तक जाने वाली यात्रा कार्यकर्ताओं के उत्साह, संघर्ष और संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.