मुजफ्फर नगर, जून 19 -- मोरना मोरना में शुक्रताल मार्ग पर स्थित बैंक्वेट हॉल में समाजवादी पार्टी द्वारा पीडीए संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में सपा नेताओं द्वारा सत्ताधारी पार्टी पर भ्रष्टाचार व जनता के शोषण के आरोप लगाए। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाई।पीडीए संवाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय सचिव रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ता तैयारी कर लें। समाजवादी पार्टी की नीतियों का घर-घर जाकर प्रसार करें। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने खराब आर्थिक नीतियों के कारण देश के खजाने खाली कर दिए हैं। छात्रों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, पेपर लीक हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- पीडीए संवाद कार्यक्रम में जुटे सपाई, चुनाव को बनाई रणनीति कार्यक्रम को पूर्व सांस...