प्रयागराज, मार्च 14 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व फतेहपुर सांसद नरेश उत्तम पटेल ने भाजपा सरकार को पीडीए विरोधी बताया। कहा कि सरकार ने सभी बड़े पदों पर अपने लोगों को जगह दी है। कहा कि युद्ध की त्रासदी के बाद रसोई गैस और पेट्रो उत्पाद का संकट आम आदमी परेशान है जिसकी तस्वीरें मीडिया में दिखाई दे रही हैं, लेकिन सरकार में बैठे लोग बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं।बसपा के संस्थापक कांशीराम को भारत रत्न दिए जाने के कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्ताव पर सांसद ने कहा कि बिल्कुल मिलना चाहिए, बल्कि सपा तो हर उस महापुरुष को भारत रत्न देने का समर्थन करती है, जिसने दलितों और पिछड़ों के लिए काम किया हो। पंचायत चुनाव के कार्यक्रम की अभी तक कोई घोषणा नहीं होने पर कहा कि लगातार सरकार की गिरती छवि से परेशान भाजपा चुनाव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.