पीडीए में पिछड़ा और दलित नहीं : अरुण भारती
प्रयागराज, जुलाई 13 -- लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश प्रभारी ओर जमुई से लोकसभा सांसद अरुण भारती ने हंडिया क्षेत्र में एक परिवार के दो लोगों की हत्या पर सपा पर निशाना साधा। सोमवार को एक होटल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पीडीए में पी से पिछड़ा और डी से दलित नहीं आता। क्योंकि उत्तर प्रदेश में लगातार सपाई अत्याचार कर रहे हैं। दलितों से उनकी जमीन छीनी जा रही है। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से कहा है कि दलितों पर अत्याचार बंद करें। सांसद हंडिया में पीड़ित परिवार से मिलने भी गए। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख शंकराचार्य के यहां भी जाते हैं तो राजनीतिक रोटियां सेंकने। धर्म गुरुओं के पास राजनीतिक एजेंडा लेकर न जाएं। साथ ही दलितों के यहां भी जाने की नसीहत दी। सांसद ने कांवर यात्रा के दौरान दुकानों पर नाम लिखने को लेकर कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.