पीडीए महासम्मेलन नहीं, अब कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे अखिलेश यादव
बुलंदशहर, सितम्बर 8 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 11 सितंबर को बुलंदशहर पहुंचकर प्रेसवार्ता के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने बताया कि अपरिहार्य कारणों के चलते 12 सितंबर को प्रस्तावित पीडीए महासम्मेलन के स्थान पर 11 सितंबर को अखिलेश यादव डीएम रोड स्थित ग्रीन इंडिया होटल में प्रेस को संबोधित करेंगे। प्रेस वार्ता के बाद सपा प्रमुख पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। कार्यक्रम को लेकर जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह है। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: तिलियानी में कल सजेगी सपा की पीडीए पंचायत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.