पीडीए पंचायत में सरकार पर निशाना साधा
बदायूं, जून 3 -- सपा नेता फखरे अहमद शोबी सदर विधानसभा में पीडीए पंचायत कर रहे हैं। जिसमें हर धर्म जाति के लोग पहुंच रहे हैं। मंगलवार के लिए बरातेगदार में सभा की। मुख्य अतिथि फखरे अहमद शोबी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दलित पिछड़े अल्पसंख्यक मजदूर किसान आदिवासी और दबे हुए लोगों की आवाज बनकर प्रदेश में हर मुद्दे पर जनता के साथ खड़े हैं। सपा नेता ने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि वर्तमान में किसान परेशान हैं। उर्वरक की समस्या है। बिजली भरपूर न मिलने पर फसलें सूखकर खराब होती हैं। हर विभाग में दलाल सक्रिय हैं। सपा सरकार बनती है तो हम किसानों को पर्याप्त उर्वरक और बिजली देंगे। किसानों के कर्ज माफ करेंगे। जनता 2027 में परिवर्तन चाहती है। आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है। मोद प्रकाश पाल ने कहा कि वर्तमान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.