पीडीए पंचायत में गूंजे बेरोजगारी, महंगाई और किसानों के मुद्दे
शाहजहांपुर, जून 7 -- बंडा। पुवायां विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक बंडा स्थित स्वर्ण पैलेस में रविवार को समाजवादी पार्टी की विशाल पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सपा नेता जितेंद्र प्रसाद गौतम ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान शामिल हुए। कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी अमित यादव, पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा, जिला महासचिव रणजय सिंह यादव, प्रदेश सचिव विजय सिंह, विशेष आमंत्रित सदस्य नीरज मिश्रा और महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। अतिथियों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया।सभा को संबोधित करते हुए तनवीर खान ने कहा कि देश का युवा बेरोजगारी, महंगाई और अवसरों की कमी से जूझ रहा है, जबकि किसान बढ़ती लागत, महंगे डीजल, खाद-बीज और उपज का उचित मूल्य न मिलने से परेशान हैं। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.