आगरा, सितम्बर 14 -- पटियाली विधानसभा क्षेत्र के गांव डढैया नगला में आयोजित सपा की पीडीए चौपाल में सर्वसमाज को पार्टी से जोड़कर जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया। पीडीए चौपाल में कासगंज के प्रभारी व पूर्व मंत्री आलोक शाक्य ने सपा के पदाधिकारियों से संगठन को बूथस्तर तक मजबूत करने का संकल्प दिलाया। सोमवार को पीडीए चौपाल के मुख्य अतिथि आलोक शाक्य ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव केवल सरकार बनाने का चुनाव नहीं, बल्कि संविधान, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक अधिकारों को मजबूत करने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को केवल अपने परंपरागत मतदाताओं तक सीमित नहीं रहना है, बल्कि हर जाति, हर वर्ग और समाज के हर उस व्यक्ति को साथ जोड़ना है जो सामाजिक न्याय, समान अवसर और संविधान में विश्वास रखता है। पार्टी कार्यकर्ताओं को गांव-गांव और बूथ-बूथ ज...