वाराणसी, जनवरी 11 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। पीडीए पंचांग को पाकिस्तानी पंचांग की संज्ञा देना भाजपा सांसद मनोज तिवारी को शोभा नहीं देता। उनका ऐसा कहना देश की उन महान विभूतियों का अपमान है जिनका उल्लेख पीडीए पंचांग में है। यह कहना है सपा की प्रदेश कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य संजय मिश्रा का। वह रविवार को गोलघर स्थित पराड़कर भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। संजय मिश्रा ने कहा कि पीडीए पंचांग में महापुरुषों की जयंती-पुण्यतिथि के दिन वाले ब्लॉक में उनके चित्र और नाम का उल्लेख है। इनमें गुरु गोविंद सिंह, स्वामी विवेकानंद, संत गाडगे, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, खुदीराम बोस, भगत सिंह, ऊधम सिंह, चंद्रशेखर आजाद, महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, सावित्री बाई फुले, डॉ.आम्बेडकर, कर्पूरी ठाकुर, जनेश्वर मिश्र, मेजर ध्यानचंद जैसी हस्तियां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.