मेरठ, अप्रैल 12 -- फोटो मेरठ। दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में रविवार को सपा नेता गौरव गुर्जर ने पीडीए परिवार जागरूकता साइकिल यात्रा निकाली। काजीपुर, जाहिदपुर, जुन्नापुर, बाजोट, गगोल, नरहेड़ा, सलेमपुर, चंदसारा, फफूंड़ा, लोहियानगर, काशीराम कॉलोनी होते हुए यात्रा का काज़ीपुर गांव में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबडेकर भवन समाप्त हुई। डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन किया एवं 14 अप्रैल को बाबा साहब का जन्मोत्सव मनाने की अपील की। इस दौरान डॉ. मोसिन खान, कुलदीप भड़ाना, सारांश भड़ाना, अजय मावी, शाहनवाज, निजामुद्दीन, गोवेर्धन सेन, मोशीन, जाहिदपुर, नंदकिशोर जाटव, पवन सिंह रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...