पीडीए जागरूकता अभियान के तहत छात्रों से संवाद कर लिए सुझाव
बरेली, सितम्बर 21 -- बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में सछास द्वारा छात्र-नौजवान एवं पीडीए जागरूकता अभियान के तहत छात्रों से संवाद किया गया। सछास के पदाधिकारियों ने विश्वविद्यालय के छात्रों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनकर भविष्य में छात्रों के लिए आवश्यक सुविधाओं को लेकर सुझाव लिए। राष्ट्रीय सचिव फैज मोहम्मद ने कहा कि सछास हमेशा छात्रों के साथ खड़ी रही है। यदि किसी छात्र के साथ अन्याय होता है तो छात्र सभा उसके न्याय के लिए आवाज उठाने और हरसंभव मदद करने का काम करेगी। समाजवादी युवजन सभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. गजेंद्र कुर्मी ने कहा कि वह हमेशा छात्रों के साथ खड़े हैं। प्रदेश सचिव संजय मेवाती ने कहा कि छात्र सभा हमेशा छात्र हितों की बात करती रही है। संवाद के दौरान छात्रों ने विश्वविद्यालय में बेहतर सुविधाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.