पीडीए जन पंचायत में सपा ने उठाईं किसानों की समस्याएं
औरैया, अक्टूबर 7 -- क्षेत्र के देवराव गांव में बुधवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जन पंचायत आयोजित की गई। सपा नेताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदेश सरकार को घेरा। कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुनने और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के निर्देशन में आयोजित जन पंचायत में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार में किसानों की समस्याओं का अपेक्षित समाधान नहीं हो रहा है। खाद, फसलों के उचित मूल्य और खेती से जुड़ी अन्य समस्याओं को लेकर किसानों को लगातार संघर्ष करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- पीडीए महापंचायत में अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प नेताओं ने भाजपा के चुनावी वादों पर भी सवाल उठाए। वक्ताओं ने सपा सरकार के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.