पीडीए जन चौपाल में शिक्षा और बेरोजगारी पर हुई चर्चा
मऊ, सितम्बर 6 -- अमिला। बड़राव ब्लॉक अंतर्गत ग्रामसभा इजरार में समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जन चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में वक्ताओं ने कहा कि एक ओर गांवों में स्कूल बंद किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर शराब की दुकानों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके अलावा बेरोजगारी, महंगाई, महिलाओं के सम्मान और ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की स्थिति जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। चौपाल में समाजवादी नेताओं अखिलेश चौहान, दीपक यादव, जिला उपाध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा रामप्यारे ने चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को शिक्षा, रोजगार, महंगाई और महिलाओं के सम्मान सहित जनहित के मुद्दों पर जागरूक किया। इस दौरान आनंद यादव, अभिषेक चौहान, मोनू यादव, गणेश यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, बच्चे और उनके परिवारजन मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.