पीडीए जनपंचायत में संविधान बचाने का लिया संकल्प
संभल, अगस्त 4 -- गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिरसा और सिंघौली अहरान में मंगलवार को आयोजित पीडीए जनपंचायत एवं जनसंवाद कार्यक्रम भारी वर्षा के बीच भी पूरे जोश और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण कार्यक्रम में डटे रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री रमेश प्रजापति ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पीडीए का विचार सामाजिक न्याय, समान अधिकार और संविधान की रक्षा का मजबूत अभियान है। उन्होंने कहा कि शोषित, पीड़ित और वंचित वर्गों को सम्मान और अधिकार दिलाने की लड़ाई समाजवादी पार्टी पूरी मजबूती से लड़ रही है। जनसभा में वक्ताओं ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों को याद करते हुए उन्हें आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। इस दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.