पीडीए जनपंचायत महासम्मेलन में चुनाव को लेकर नेताओं ने भरी हुंकार
कन्नौज, जुलाई 19 -- छिबरामऊ। नगर के एक निजी गेस्ट हाउस में आयोजित पीडीए जनपंचायत महासम्मेलन में समाजवादी पार्टी नेताओं ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए संगठन को मजबूत करने का आवाहन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अरविन्द सिंह यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में सपा विधानसभा सीट पर भारी मतों से जीत दर्ज करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार में भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है, जिससे आम जनता परेशान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों और पीडीए की विचारधारा को मजबूती से पहुंचाने तथा परिवर्तन के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आवाहन किया। पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में महिलाओं के विरुद्ध अपराध और दुष्कर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.