पीडीए जनजागरूता कार्यक्रम में सरकार पर साधा निशाना
चंदौली, जून 6 -- इलिया। शहाबगंज विकासखंड के ग्राम सभा सुल्तानपुर स्थित नसोपुर गांव में शनिवार की शाम समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में पीडीए जनजागरूकता कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामकिशुन ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोलते हुए महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं, कानून व्यवस्था और संविधान की रक्षा जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। पूर्व सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार जनता की मूल समस्याओं के प्रति संवेदनहीन हो चुकी है। प्रदेश में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता के मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए धार्मिक और जातीय ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है। यह भी पढ़ें- जनसमस्याओं को लेकर सपाइयों का प्रदर्शन, राज्यपाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.