मऊ, सितम्बर 3 -- मऊ, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव जनपद गाजीपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष और समाजवादी पार्टी के विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राजेश कुशवाहा ने जिले के विभिन्न स्थानों पर चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने घोसी विधानसभा के ग्राम गरथौली, ग्राम भिखारीपुर और बोझी बाज़ार में मौर्य समाज की सामाजिक चेतना व सामाजिक न्याय पीडीए जन चौपाल को संबोधित करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को जागरुक किया। कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पिछड़ों का वोट लेकर केवल पिछड़ों को लूटा है। बीजेपी जनता को धर्म के नाम पर फंसाकर नौकरी और राजनीति में तथा न्यायिक संस्था में अपने लोगों को बैठा दिया। जबकि पिछड़े और दलितों का आरक्षण भी खा गए। समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के ज़िलाध्यक्ष विनोद कुमार मौर्य ने स्वजातीय समाज के लोगों को चेताया कि यदि पहले वा...