मेरठ, अप्रैल 17 -- किठौर विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के विधायक शाहिद मंजूर द्वारा आयोजित चौपाल में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधायक शाहिद मंजूर ने कहा कि पीडीए समाज की एकजुटता ही सपा की ताकत है और इसी आधार पर वर्ष 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनने का आह्वान किया। चौपाल के दौरान क्षेत्रवासियों ने सड़क, बिजली, पानी और कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं उठाईं, जिनके समाधान का भरोसा विधायक ने दिया। उन्होंने कहा कि जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा और हर संभव प्रयास कर समाधान कराया जाएगा।इस मौके पर पार्टी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.