महाराजगंज, अक्टूबर 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। समाजवादी पार्टी की ओर से चेहरी में पीडीए महापंचायत व निषाद संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लौटनराम निषाद ने भाजपा सरकार पर संविधान, आरक्षण और सामाजिक हिस्सेदारी के मुद्दे पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीडीए के संवैधानिक अधिकारों की अनदेखी की जा रही है। पिछड़े, दलित और अति पिछड़े समाज के लोगों से अपने अधिकारों के लिए एकजुट होना पड़ेगा। उन्होंने भाजपा पर छात्र, नौजवान और किसान विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि समाज को जाति और धर्म के नाम पर बांटने की राजनीति से सावधान रहना होगा। गैर-यादव पिछड़ी, अति पिछड़ी और दलित जातियों के लोगों को यादव समाज से ईर्ष्या करने के बजाय शिक्षा और आगे बढ़ने की प्रतिस्पर्धा करनी...