पीडीए की सील तोड़कर हॉस्टल का संचालन, एफआईआर दर्ज
प्रयागराज, जून 22 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। कर्नलगंज में करीब पांच महीने पहले प्रयागराज विकास प्राधिकरण की ओर से एक भवन को नियम विपरीत निर्माण कराए जाने पर सील किया गया था। आरोप है कि गृहस्वामी ने पीडीए की सील तोड़ दिया और अवैध तरीके से हॉस्टल और पीजी का संचालन किया जा रहा है। पीडीए के अवर अभियंता ने कर्नलगंज थाने में मकान मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।अवर अभियंता गंगेश कुमार सिंह की तहरीर के मुताबिक, विभाग के जोनल अधिकारी द्वारा 22 जनवरी को अवैध निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मकान को सीलबंदी कराया था। लेकिन, दो जून को विभागीय निरीक्षण में मकान मालिक द्वारा पीडीए की सील तोड़कर हॉस्टल और पीजी का संचालन करते हुए पाया गया। उधर, कर्नलगंज थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.