पीडीए की सील तोड़कर निर्माण, तीन महिलाओं पर मुकदमा
प्रयागराज, मई 8 -- प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने सील तोड़कर दोबारा निर्माण करने के आरोप में अलग-अलग मामलों में तीन महिलाओं के खिलाफ कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। अवर अभियंता महेश कुमार शुक्ला की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक छोटा बघाड़ा क्षेत्र में तीन अवैध निर्माण को 16 अप्रैल को सील किया गया था। बाद में निरीक्षण में पाया गया कि सुभासिनी गोंड, केसरा देवी और चंद्रावती मौर्या ने सील तोड़कर दोबारा निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। यह भी पढ़ें- पीडीए की सील तोड़कर निर्माण शुरू, एफआईआर दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.