पीडीए की सील तोड़कर अवैध निर्माण किया, एफआईआर
प्रयागराज, अगस्त 30 -- प्रयागराज। नखास कोहना में पीडीए की सील तोड़कर कथित तौर पर अवैध निर्माण कराने का मामला सामने आया है। पीडीए के जेई ईशू कनौजिया की तहरीर पर शाहगंज पुलिस ने आरोपी बादल केसरवानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जेई की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक, आरोपी के निर्माणाधीन भवन को 29 मई 2026 को उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम के तहत सील किया गया था। प्राधिकरण की ओर से निर्माण पर रोक लगाए जाने के बावजूद कथित तौर पर सील तोड़कर निर्माण कार्य जारी रखा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.