प्रयागराज, मार्च 27 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। चंदापुर में पूर्व मंत्री अंसार अहमद के कोल्ड स्टोर ढहने के मामले में विभागों की जांच रिपोर्ट एक-एक कर प्रशासन की जांच टीम के पास पहुंच रही है। अग्निशमन विभाग की रिपोर्ट में यह आया है कि कोल्ड स्टोर के लिए विभाग की एनओसी ली गई थी, लेकिन इफको के विशेषज्ञों ने जांच में पाया है कि अमोनिया टैंक नहीं फटा था। हालांकि टीम अभी इस पर अपना अध्ययन कर रही है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने अपनी रिपोर्ट अब तक नहीं सौंपी है। पीडीए की रिपोर्ट आने के बाद कमेटी पूर्ण अध्ययन कर अपनी एक विस्तृत रिपोर्ट डीएम को सौंपेगी।जांच कमेटी की अध्यक्ष एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह ने बताया कि अग्निशमन विभाग की रिपोर्ट आ गई है। एनओसी थी। उन्होंने बताया कि हमने इफको के विशेषज्ञों से भी अध्ययन कराया था। विशेषज्ञों ने प...