प्रयागराज, अगस्त 30 -- प्रयागराज। शहर पश्चिमी के नीवा में रविवार को आयोजित समाजवादी पार्टी की 'पीडीए चौपाल' में महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और व्यापारियों की बदहाली को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा गया। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार जनहित के मोर्चे पर पूरी तरह नाकाम साबित हुई है और जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है। महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन ने कहा कि महंगाई दूर करने, हर साल दो करोड़ रोजगार देने, किसानों की आय दोगुनी करने और काला धन वापस लाने जैसे वादे करने वाली सरकार के कार्यकाल में आम आदमी खुद को ठगा महसूस कर रहा है। पेपर लीक से छात्र, खाद की कालाबाजारी से किसान और महंगाई से आम जनता परेशान है। कमजोर वर्गों के खिलाफ हिंसा की घटनाएं भी चिंता का विषय हैं।आयोजक दिलीप सोनी ने कहा कि न...