इटावा औरैया, सितम्बर 24 -- ऊसराहार। ताखा क्षेत्र के भरतिया कोठी स्थित शारदा पैलेस में गुरुवार को समाजवादी पार्टी की पीडीए जन चौपाल आयोजित हुई। कार्यक्रम में मौजूद भीड़ ने नेताओं में जोश भर दिया। जन चौपाल में मुख्य अतिथि एटा लोकसभा सीट से सपा सांसद देवेश शाक्य ने कहा कि पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक पीडीए की एकजुटता ही देश और प्रदेश में परिवर्तन की नई इबारत लिखेगी। अखिलेश यादव की सोच और पीडीए का बढ़ता दायरा आज शोषितों और वंचितों की सबसे बड़ी ताकत बन चुका है। वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों और तानाशाही रवैये से हर वर्ग त्रस्त है। जब तक पीडीए का हर वर्ग एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए खड़ा नहीं होगा, तब तक सामाजिक न्याय अधूरा रहेगा। हमें गांव-गांव जाकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों को उजागर करना है और सपा की नीतियों को घर-घर पहुंचाना है।...