प्रयागराज, नवम्बर 30 -- प्रयागराज। मेंहदौरी के हौलीपार में प्रयागराज विकास प्राधिकरण की लगभग दो बीघा जमीन है। यह जमीन ऐसी है, जिसपर कोई निर्माण नहीं हो सकता। पीडीए किसी को भूखंड बेच भी दे तो खरीदार यहां निर्माण नहीं कर सकता है। क्योंकि पीडीए भूखंड पर किसी तरह का मानचित्र पास नहीं कर सकता। पीडीए का यह प्लॉट गंगा के किनारे है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के 500 मीटर दायरे में होने के नाते इस भूखंड पर पीडीए नक्शा नहीं पास कर सकता। घनी आबादी के बीच इस भूखंड पर लगातार अवैध कब्जा हो रहा है। पीडीए भूमि से अवैध कब्जा हटाने के लिए अभियान भी चलाता रहता है। कई बार कार्रवाई के बाद भी भूमि पर अवैध कब्जा करने की कोशिश होती रही है। अब पीडीए भूमि को अवैध कब्जे से बचाने के लिए इसकी घेरेबंदी करने की तैयारी कर रहा है। घेरेबंदी के साथ भूमि पर पीडीए का पत्थर भी लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.