पीडीए का झंडा फहराने वाले भोपुर के विपुल को पूर्व सीएम ने किया सम्मानित
बुलंदशहर, अगस्त 30 -- हिमालय की 6111 मीटर ऊंची यूनम पर्वत चोटी पर पीडीए का झंडा फहराने वाली टीम में शामिल भोपुर निवासी विपुल को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में सम्मानित किया। राष्ट्रीय खेल दिवस पर सपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने पर्वतारोही विपुल और उनकी टीम का स्वागत किया। टीम ने स्वतंत्रता दिवस पर हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति क्षेत्र में यूनम पर्वत की चोटी पर पीडीए का परचम लहराया था। विपुल के सम्मानित होने से भोपुर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विपुल ने बताया कि अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग उपलब्ध कराने और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए 'यश भारती' सम्मान और एक लाख रुपये प्रतिमाह सम्मान राशि देने का भी आश्वासन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.