पीडीए आरक्षण घोटाले को लेकर सपा ने भाजपा सरकार पर बोला हमला
शाहजहांपुर, जून 10 -- शाहजहांपुर। बिजलीपुरा स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में पार्टी नेताओं ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) आरक्षण में घोटाले का आरोप लगाते हुए सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की।सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान ने कहा कि प्रदेश सरकार आरक्षण व्यवस्था को कमजोर करने का कार्य कर रही है, जिससे पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सामाजिक न्याय की मूल भावना के साथ खिलवाड़ कर रही है। पार्टी नेताओं ने आरक्षण से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- 11514 पदों के आरक्षण घोटाले को जनता के बीच लेकर जाएंगे : डॉ. मान सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.