पीडीए आरक्षण घोटाले को लेकर सपा का भाजपा पर हमला
औरैया, मई 29 -- औरैया, संवाददाता। समाजवादी पार्टी ने पीडीए आरक्षण घोटाले को लेकर भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। शुक्रवार को ककोर स्थित सपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार संविधान प्रदत्त आरक्षण व्यवस्था को कमजोर कर रही है और पिछड़े, दलित एवं वंचित वर्ग के युवाओं के अधिकारों से खिलवाड़ किया जा रहा है। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान के माध्यम से पिछड़े, दलित और वंचित समाज को बराबरी का अधिकार दिलाने के लिए आरक्षण व्यवस्था लागू कराई थी, लेकिन वर्तमान सरकार धीरे-धीरे इस व्यवस्था को कमजोर करने में लगी है। उनका आरोप था कि सरकारी नौकरियों में आरक्षित वर्ग के पदों को सही तरीके से नहीं भरा जा रहा, जिससे पीडीए समाज के युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.