अमरोहा, जून 26 -- मंडी धनौरा। समाजवादी पार्टी के पीडीए जिला संयोजक जितेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को दर्जनों गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से संवाद किया। उन्होंने जाटव समाज के लोगों को समाजवादी पार्टी की नीतियों, पीडीए अभियान और सामाजिक न्याय के मुद्दों से अवगत कराया तथा संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान जितेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से संवाद करते हुए क्षेत्र के विकास एवं जनहित के मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी दावेदारी का भी उल्लेख किया। जनसंपर्क अभियान में प्रीतम सिंह, बाबूराम सिंह, सिद्धार्थ गौतम, शाहपुर के प्रधान जाबिर अली, कोशिंदर सिंह, नरेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पीडीए अभियान को मिली म...