लखनऊ, अप्रैल 24 -- समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और अन्याय से हर वर्ग त्रस्त है। अब तो दबी जुबान से पीडीए अधिकारी भी पीडीए की बात कर रहे हैं। उन्होंने वादा किया कि समाजवादी सरकार बनने पर डा एपीजे अब्दुल कलाम ग्रामीण सौर ऊर्जा योजना फिर से शुरू की जाएगी। इसमें सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना कराई जाएगी।अखिलेश ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी की जयंती पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की ऐतिहासिक जीत होने जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार स्मार्ट मीटर के जरिए जनता को परेशान कर रही है, लूट कर रही है। यह भी पढ़ें- यूपी में क्या कम गुंडे हैं? उन्हें भी उलटा लटका देना चाहिए; शाह के गुंडों वाले बयान पर अखिलेश का तंज स्मार्ट मीटर खरीद में...