लातेहार, मार्च 16 -- चंदवा प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी चंदन कुमार ने की। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने सभी विक्रेताओं से बारी-बारी से जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ पहुंचाया जाए, ताकि कोई भी लाभुक वंचित न रहे। उन्होंने सरहुल पर्व को देखते हुए धोती, साड़ी व लूंगी योजना के तहत सामग्री का शीघ्र उठाव कर समय पर वितरण सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। इसके अलावा ई-केवाईसी, आधार सीडिंग और मोबाइल सीडिंग कार्यों की भी समीक्षा की गई तथा लंबित कार्यों को जल्द पूरा कराने को कहा गया। बैठक में राशन वितरण व्यवस्था तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रिया...