पीडीएस बहाली: यूपीआई आईडी खोलेगी लेनदेन का राज
पूर्णिया, अक्टूबर 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बनमनखी में पीडीएस चयन प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के मामले में लेनदेन का राज एक यूपीआई आईडी खोलेगी। बहाली में धांधली की शिकायत के लिए जिला स्तर पर गठित त्रिस्तरीय जांच दल की रिपोर्ट में इस आईडी का उल्लेख किया गया है। बताया गया है कि परिवादियों ने पदाधिकारियों को शिकायत के साथ ऑडियो क्लिप उपलब्ध कराया था, जिसमें कुछ राशि के ट्रांजेक्शन की बात का उल्लेख है। परिवादियों ने इस बात का दावा किया है कि अनुमंडल नाजिर कन्हैया झा ने उन्हें यह आईडी उपलब्ध कराई थी। हालांकि सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी की ओर से बनमनखी थाना में दर्ज कराई गई एफआईआर में इस आईडी का कहीं उल्लेख नहीं है, जबकि त्रिस्तरीय जांच दल की रिपोर्ट को ही एफआईआर का आधार मानते हुए एसडीओ कार्यालय के प्रधान लिपिक, नजीर एवं एक अन्य व्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.