मधुबनी, फरवरी 19 -- झंझारपुर। अनुमंडल कार्यालय सभागार में गुरुवार को पीडीएस विक्रेताओं के साथ बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता एसडीएम कुमार गौरव ने की। बैठक में ई-केवाईसी और आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई। एसडीएम ने कहा कि 31 मार्च तक जिन उपभोक्ताओं का ई-केवाईसी नहीं होगा, उनका नाम राशन कार्ड से स्वत: विलोपित हो सकता है। ऐसे में पीडीएस विक्रेताओं और लाभुकों की जिम्मेदारी है कि शेष उपभोक्ताओं का ई-केवाईसी हर हाल में पूरा कराया जाए। उन्होंने बताया कि बाहर रह रहे लाभुकों के लिए फेसियल ऐप के माध्यम से भी ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध है। इस कार्य की मॉनिटरिंग अनुमंडल कार्यालय से की जाएगी। एसडीएम ने कहा कि झंझारपुर अनुमंडल में अब तक 82 प्रतिशत ई-केवाईसी पूरा हो चुका है, जिसे 90 प्रतिशत से अधिक करना अनिवार्य है। बैठक में यह भी बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.