सीवान, अप्रैल 4 -- गैस की लत को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी पीडीएस डीलरों के यहां केरोसिन तेल उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। प्रखंड मुख्यालय के करीब 64 पीडीएस दुकानों पर अभी तक केरोसिन उपलब्ध नहीं है। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी चंदन कुमार ने बताया कि अभी तक किसी भी पीडीएस दुकान पर केरोसिन तेल उपलब्ध नहीं है। उन्होंने बताया कि जब केरोसिन तेल की उपलब्धता जिला मुख्यालय से हो जाएगी तो प्रखंड के सभी पीडीएस दुकानों पर भी केरोसिन तेल मिलने लगेगा। उन्होंने बताया कि उज्ज्वला योजना और गैस सिलेंडर के उठाओ की समय-समय पर जांच पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...