गुमला, अप्रैल 8 -- गुमला। जिले में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकानों पर अब राशन के साथ आयुष्मान भारत योजना का लाभ भी दिया जा रहा है। पात्र लोगों को योजना से जोड़ने के उद्देश्य से सभी पंचायतों में पीडीएस दुकानों पर विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां ऑन स्पॉट आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं।इन शिविरों में राशन वितरण के साथ-साथ वीएलई के माध्यम से लाभुकों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। प्रशासन का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक पात्र लोगों को इस योजना के तहत कवर किया जाए।शिविरों के सफल संचालन के लिए प्रखंड स्तर पर बीडीओ और पंचायत स्तर पर पंचायत सचिव को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं पूरे अभियान की निगरानी के लिए डीडीसी को वरीय पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा जिलास्तरीय पदाधिकारी भी लगातार मॉनिटरिंग करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.