अररिया, अप्रैल 24 -- अररिया, वरीय संवाददाता जिले में संचालित जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों में व्याप्त गड़बड़ी के खिलाफ डीएम सख्त एक्शन में दिख रहे हैं। मंगलवार को अधिकारियों की टीम द्वारा की गयी जांच के बाद गड़बड़ करने वाले 39 पीडीएस दुकानदारों पर कार्रवाई की गयी है। इसमें जहां सात डीलरों का जहां लाइसेंस रद्द कर दिया गया है, वहीं चार से जवाब-तलब किया गया है। इसके अलावा 28 अन्य जनवितण प्रणाली के दुकानदारों पर भी विधि सम्मत कार्रवाई की बात कही गयी है। डीएम के निर्देश पर जिले के सभी जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है। यह भी पढ़ें- अररिया : पीडीएस दुकानों के संचालन में गड़बड़ी, 39 दुकानदारों पर एक साथ गिरी गाज डीएम विनोद दूहन के सख्त एक्शन में आने के बाद जिले में हड़कंप मचा हुआ है। डीएम ने सभी दुकानों के जांच ...