पीडीएस दुकानों के निरीक्षण को चलेगा अभियान
पटना, मई 22 -- खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव दीपक आनंद ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि अभियान चलाकर कर पीडीएस दुकानों में निरीक्षण करें और किसी प्रकार की गड़बड़ी मिलने पर तत्काल कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों को सही मात्रा में समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। सचिव ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी जिलों के जिला आपूर्ति पदाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी जुड़े थे। उन्होंने सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों पर की गई कार्रवाई की अद्यतन स्थिति की समीक्षा और लंबित आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर करने का निर्देश दिया। सचिव ने संदिग्ध राशन कार्ड से संबंधित डाटा की समीक्षा करते का निर्देश दिया। साथ ही अपात्र लाभुकों के विरुद्ध नियमानुसार कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.