रामगढ़, जून 15 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है। उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभागीय योजनाओं और कार्यों की प्रगति का आकलन किया गया। यह भी पढ़ें- जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों को दिए गए कई दिशा-निर्देशसमीक्षा बैठक की जानकारी बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी निशा कुमारी ने पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभागीय योजनाओं, खाद्यान्न वितरण, पीडीएस दुकानों की स्थिति तथा पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की जानकारी दी। समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रत्येक माह अपने क...