चक्रधरपुर, जुलाई 19 -- चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुवा और गुदड़ी प्रखंड के पीडीएस दुकानदारों ने पूर्व विधायक सह भाजपा संगठनिक जिला चक्रधरपुर के अध्यक्ष गुरुचरण नायक से शनिवार को मुलाकात की और अपनी समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही दुकानदारों ने प्रखंड के एमओ पर रिश्वत मांगने की भी बात कही। साथ ही बताया रिश्वत देने में आना-कानी करने पर ऑडिट और जांच करने की चेतावनी दी जा रही है, इससे पीडीएस दुकानदार काफी डरे हुये महसूस कर रहे हैं। पूर्व विधायक ने समस्या सुनने के बाद कहा कि यह काफी चिंता की बात है। इस संबंध में विभाग की वरीय अधिकारियों को शिकायत की जायेगी। यह भी पढ़ें- Gridih News: जमुआ में पंचायती राज का मखौल: जनप्रतिनिधि घर पर, पति और रिश्तेदार संभाल रहे कमान इसके बाद भी एमओ की स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो आगामी दिनों में लोकतांत्रित...