गुमला, फरवरी 26 -- सिसई प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार में बुधवार को प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी सचिंद्र मोहन की अध्यक्षता में सभी जनवितरण प्रणाली दुकानदारों की बैठक हुई। बैठक से पूर्व डीलर संघ अध्यक्ष मोकिम अंसारी ने नव नियुक्त पदाधिकारी का बुके देकर स्वागत किया।बैठक में मोहन ने दुकानदारों को गोदाम से समय पर राशन उठाव कर लाभुकों के बीच नियमित और पारदर्शी वितरण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी दुकानें प्रतिदिन खुली रहें और कार्डधारियों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए। शिकायत मिलने पर दोषी पाए गए दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।साथ ही उन्होंने दुकानदारों से अपने कार्यक्षेत्र के ग्रामीणों को फाइलेरिया की दवा सेवन के लिए जागरूक करने की अपील की, ताकि जिला फाइलेरिया मुक्त बन सके। बैठक में प्रखंड प्रमुख मीना देवी समेत कई जनप्रतिनिधि और...