दुमका, मार्च 14 -- जामा। जामा प्रखंड मुख्यालय स्थित विकास भवन में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ विवेक किशोर की अध्यक्षता में जन वितरण प्रणाली पीडीएस के सभी दुकानदारों के साथ मासिक वितरण स्टॉक को लेकर बैठक की गई। इस दौरान प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजेन्द्र मुर्मू के द्वारा दुकानदारों को आवश्यक खाद्यान्न वितरण से संबंधित जानकारी दी गई। बैठक में बताया गया कि जुलाई माह तक का दाल उपलब्ध कराया गया है। वहीं ग्रीन कार्डधारियों के लिए मार्च माह तक का चावल सभी पीडीएस दुकानदारों को उपलब्ध करा दिया गया है। अधिकारियों ने दुकानदारों को निर्देश दिया कि निर्धारित समय पर लाभुकों के बीच खाद्यान्न का वितरण सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी लाभार्थी को परेशानी न हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...