पलामू, जनवरी 10 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के तत्वावधान में शनिवार को समाहरणालय ब्लॉक-ए के कांफ्रेंस हॉल में सदर और शहरी क्षेत्र के राशन वितरण दुकानदारों के बीच 4-जी पीओएस मशीन का वितरण किया गया। पीडीएस दुकानदारों के बीच जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कू, सदर एमओ सुनील कुमार और शहरी क्षेत्र के एमओ रंधीर कुमार आदि ने दुकानदारों के बीच विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए 4-जी पॉश मशीन का वितरण किया गया। उपस्थित राशन वितरण दुकानदारों को संबोधित करते हुए जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि लंबे समय से राशन वितरण दुकान 4जी पॉश मशीन के लिए संघर्ष कर रहे थे। 12 जनवरी तक सभी प्रखंडों के पीडीएस दुकानदारों को 4जी पॉश मशीन उपलब्ध करा दिया जाएगा। 4जी पॉश मशीन वाईफाई से भी काम करेगा। पीडीएस दुकानदारों को 4जी पॉश मशीन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.