रांची, मार्च 13 -- चान्हो,प्रतिनिधि। सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक पारदर्शी और सुचारू बनाने के लिए शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय सभागार में पीडीएस दुकानदारों के लिए एक दिनी प्रशिक्षण आयोजित हुई। प्रशिक्षण में दुकानदारों को खाद्यान्न वितरण के लिए उपलब्ध कराई गई नई ई-पॉस मशीन के संचालन और उसके ऑपरेटिंग सिस्टम की जानकारी दी गई। शिविर में विजन टेक के इंजीनियर गौतम कुमार ने पीडीएस डीलरों से मशीन के उपयोग में आ रही समस्याओं की जानकारी ली और डेमो से उन्हें ई-पॉस मशीन के संचालन की पूरी प्रक्रिया समझाई। उन्होंने बताया कि नई प्रणाली से लाभुकों को समय पर और पारदर्शी तरीके से राशन वितरण सुनिश्चित होगा। इस दौरान चान्हो प्रखंड पीडीएस डीलर संघ का चुनाव भी कराया गया। इसमें अशेश्वर शाही को अध्यक्ष, शशि साहू को सचिव और मंजू सक्सेना को कोषाध्यक्ष चुना गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.