हाजीपुर, मार्च 16 -- हाजीपुर। निज संवाददाता बिहार लक्ष्यित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश, 2016 के अंतर्गत जन वितरण प्रणाली की नई अनुज्ञप्ति के लिए अनुमंडलवार अंतिम मेधा सूची प्रकाशित कर दिया गया है। नई अनुज्ञप्ति के लिए दिनांक 19 जुलाई 2025 को जारी विज्ञापन के आलोक में प्राप्त आवेदनों पर प्राप्त दावा-आपत्तियों का जिला स्तरीय समिति द्वारा निष्पादन किया गया। इसके पश्चात अनुमंडलवार अंतिम मेधा सूची दिनांक 07 मार्च 2026 को प्रकाशित की गई है। अभ्यर्थी अंतिम मेधा सूची को जिले की आधिकारिक वेबसाइट vaishali.nic.in पर तथा संबंधित अनुमंडल कार्यालय में जाकर देख सकते हैं। यदि किसी अभ्यर्थी को प्रकाशित अंतिम मेधा सूची के संबंध में कोई आपत्ति हो, तो वे आयुक्त तिरहुत प्रमंडल के समक्ष अंतिम मेधा सूची के प्रकाशन की तिथि से 15 दिनों के भीतर अपना दा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.