कटिहार, दिसम्बर 19 -- कटिहार। फेयर प्राइस डीलर एसोसिशन के बैनर तले जिले भर के पीडीएस डीलर अपनी मांगों को लेकर 20 दिसंबर को समाहरणालय के समक्ष धरना देंगे। एसोसिएशन की महामंत्री इंदिरा सिन्हा ने कहा कि बकाया मार्जिन मनी को लेकर राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक के विरोध में धरना दिया जाएगा। पीडीएस डीलरों की अन्य समस्या व मांगों को भी धरना के माध्यम से प्रमुखता से उठाया जाएगा। धरना में जिले के विभिन्न् प्रखंडों से पीडीएस डीलर शामिल होंगे। मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.