दुमका, अप्रैल 4 -- काठीकुंड, प्रतिनिधि। पंदनपहाड़ी गांव में शुक्रावर को ग्रामीणों ने पीडीएस दुकान से संबंधित दो बोरा चावल को टोटो में ढककर ले जाते हुए पकड़ लिया। ग्रामीणों के अनुसार संदेह होने पर जब टोटो चालक से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि यह चावल पंदनपहाड़ी के डीलर प्रकाश का है, जिसे काठीकुंड ले जाया जा रहा है। ग्रामीणों ने टोटो पर ढके प्लास्टिक को हटाया, तो सरकारी बोरी में दो बोरा चावल पाया गया। ग्रामीणों को कालाबाजारी का शक हुआ और टोटो को आगे जाने से रोक दिया। मौके पर डीलर भी पहुंच गया और उसने अलग ही कहानी बताई। उसने बताया कि कोल्हा के डीलर से दो बोरा चावल उधार लिया था, जिसे लौटाने जा रहा था। बयानों में अंतर मिलने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। मामले की सूचना बीडीओ सौरव कुमार को दी गई। जिसपर तत्काल संज्ञान लेते हुए स्थानीय पुलिस को मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.