पीडीएस खाद्यान्न वितरण में गया जी पूरे बिहार में अव्वल
गया, मई 12 -- सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत गोदाम से राशन दुकानों तक खाद्यान्न पहुंचाने में गया जिला पूरे बिहार में प्रथम स्थान पर रहा है। मई और जून महीने में जिले ने निर्धारित समय से पहले सभी पीडीएस दुकानों तक गेहूं और चावल पहुंचाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह उपलब्धि डीएम शशांक शुभंकर के मार्गदर्शन और एसएफसी जिला प्रबंधक दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में संभव हो सकी। मई महीने में पीडीएस के तहत 61 हजार 924 क्विंटल गेहूं और 92 हजार 939 क्विंटल चावल जिले की 2037 राशन दुकानों तक पहुंचाया गया। वहीं जून महीने में 60 हजार 544 क्विंटल गेहूं और 92 हजार 939 क्विंटल चावल को निर्धारित समय से पहले दुकानों तक पहुंचा दिया गया, जिससे लाभुकों को समय पर राशन उपलब्ध हो सका।मध्यान्ह भोजन योजना (एमडीएम) के तहत भी गया जिले ने बेहतर प्रदर्शन किया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.