जामताड़ा, जनवरी 2 -- जामताड़ा। दुलाडीह स्थित नगर भवन में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदारों के बीच ई-पॉस (ई-पाश) मशीन का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारियों ने दुकानदारों को ई-पॉस मशीन के संचालन, आधार प्रमाणीकरण और राशन वितरण की प्रक्रिया की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ई-पॉस मशीन के माध्यम से राशन वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी, फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी और लाभुकों को समय पर सही मात्रा में अनाज मिल सकेगा। मौके पर उपस्थित पीडीएस दुकानदारों ने मशीन से जुड़ी तकनीकी जानकारियां प्राप्त कीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पीडीएस दुकानदार मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.