गोपालगंज, अप्रैल 12 -- कटेया, एक संवाददाता। प्रखंड में पीडीएस के अन्तर्गत राशन उठाने वाले उपभोक्ताओं को अब ई केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है। जो राशन कार्ड धारी ईकेवाइसी नही कराएगें उनका नाम काट दिया जाएगा। स्थानीय एमओ निवास शर्मा ने बताया कि अब सभी राशन दुकानों के ई-पॉस मशीनों में नया सॉफ्टवेयर अपडेट किया गया है। जिसके तहत सभी लाभुकों का ईकेवाइसी अनिवार्य कर दिया गया है। प्रखंड के 5 हजार 423 ऐसे राशन कार्डधारियों की पहचान की गई है,जिनके दस्तावेज या जानकारी संदिग्ध पाई गई है। ऐसे सभी कार्डधारकों को नोटिस भेज दिया गया है। नोटिस मिलने के बाद संबंधित लाभुक अपना पक्ष रख सकते हैं। जवाब नहीं देने की स्थिति में विभागीय नियमों के अनुसार कार्रवाई की जा सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...